Posts

Showing posts from 2018

राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस

राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस    प्रत्येक वर्ष  भारत  में ' 2 दिसम्बर ' को मनाया जाता है। यह दिवस उन लोगों की याद में मनाया जाता है, जिन्होंने ' भोपाल गैस त्रासदी ' में अपनी जान गँवा दी थी। उन मृतकों को सम्मान देने और याद करने के लिये भारत में हर वर्ष इस दिवस को मनाया जाता है। भोपाल गैस त्रासदी वर्ष  1984  में 2 और  3 दिसंबर  की रात में शहर में स्थित यूनियन कार्बाइड के रासायनिक संयंत्र से जहरीला रसायन, जिसे मिथाइल आइसोसाइनेट (एमआईसी) के रूप में जाना जाता है, के साथ-साथ अन्य रसायनों के रिसाव के कारण हुई थी। रिपोर्ट के मुताबिक लोगों की A एमआईसी की जहरीली गैस के रिसाव के कारण मृत्यु हो गयी। बाद में, मध्य प्रदेश सरकार द्वारा ये घोषित किया गया कि गैस त्रासदी से संबंधित लगभग 3,787 लोगों की मृत्यु हुई थी। अगले 72 घंटों में लगभग 8,000-10,000 के आसपास लोगों की मौत हुई, वहीं बाद में गैस त्रासदी से संबंधित बीमारियों के कारण लगभग 25000 लोगों की मौत हो गयी। ये पूरे विश्व में इतिहास की सबसे बड़ी औद्योगिक प्रदूषण आपदा के रूप में जाना गया।

जिन्दगी: संघर्ष और हिम्मत..... हिम्मत करने वालों की कभी हार नही होती.......

दोस्तों जिन्दगी केवल जीने का ही नाम नहीं हैं। जिन्दगी का दूसरा पहलु संघर्ष भी है और इसी संघर्ष और हिम्मत को बयां किया है डाॅ . श्री हरिवंशराय बच्चन जी ने अपनी इस सुन्दर और प्रेरणादायी कविता में। लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती हिम्मत करने वालों की कभी हार नही होती नन्ही चींटीं जब दाना ले कर चढ़ती है चढ़ती दीवारों पर सौ बार फिसलती है मन का विश्वास रगॊं मे साहस भरता है चढ़ कर गिरनाए गिर कर चढ़ना न अखरता है मेहनत उसकी बेकार नहीं हर बार होती हिम्मत करने वालों की कभी हार नही होती डुबकियाँ सिंधु में गोताखोर लगाता है जाण्जा कर खाली हाथ लौट कर आता है मिलते न सहज ही मोती गेहरे पानी में बढ़ता दूना विश्वास इसी हैरानी में मुट्ठी उसकी खाली हर बार नहीं होती हिम्मत करने वालों की कभी हार नही होती असफलता एक चुनौती हैए स्वीकार करो क्या कमी रह गयी देखो और सुधार करो जब तक न सफल हो नींदण्चैन को त्यागो तुम संघर्षों...